भास्कर न्यूज | हतबंध वृद्धजनों की सामाजिक और मानसिक समस्याओं पर आधारित तीन पुस्तकों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवा रायपुर में विमोचन किया। इन पुस्तकों में अकेलापन और वृद्धजन, वृद्धजनों की मानसिक वेदना, अपने ही घर में पराए हो चुके वृद्धजन जैसे संवेदनशील विषयों को प्रमुखता से उठाया गया है। मंत्री राजवाड़े ने कहा, वृद्धजनों से जुड़ी समस्याएं आज गंभीर रूप ले चुकी हैं। शासन और समाज मिलकर इन चुनौतियों से निपटने के लिए संवेदनशीलता और निरंतर प्रयास के साथ काम कर रहे हैं। आगे भी यह प्रयास जारी रहेंगे। पुस्तकों के लेखक व वृद्धजन परिवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार हरेंद्रनाथ ने बताया कि पिछले तीन साल के शोध में वृद्धजनों की होने वाली उपेक्षा, मानसिक पीड़ा और सामाजिक समस्याओं को करीब से देखा। इन्हीं अनुभवों के आधार पर समाज में जागरूकता लाने और समाधान की दिशा में काम करने ये पुस्तकें लिखी हैं। इस दौरान डॉ. छविनाथ समदर्शी, अखिलेश्वरी शुक्ला, राजू पाल, सुभाष सरकार, भावेश साहू, दिलेश्वर मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।


