ईरान-इजराइल विवाद…रायपुर के यात्री परेशान:ईरान ने बंद किया हवाई रूट, न्यूयार्क जा रहे रायपुर निवासी महावीर मुंबई में फंसे

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर पड़ा है। ईरान ने सुरक्षा कारणों से अपने हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके चलते तेहरान होकर गुजरने वाली कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बीच रास्ते से ही मुंबई वापस लौटना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, देर रात 2 बजे के बाद मुंबई से उड़ान भरने वाली कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स तेहरान एयर स्पेस से होकर गुजरने वाली थीं। लेकिन ईरान द्वारा एयर स्पेस बंद करने की सूचना मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमानों को वापस मुंबई लौटने के निर्देश दिए। सुबह करीब 4 बजे कई फ्लाइट्स मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी महावीर तालेड़ा भी अपने परिवार के साथ फंस गए हैं। वे मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे थे। महावीर तालेड़ा ने बताया कि फ्लाइट ने तय समय पर उड़ान भरी थी, लेकिन दो घंटे बाद ही पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी और सुरक्षा कारणों से विमान को वापस मुंबई ले जाया जा रहा है। इसके बाद सभी यात्री परेशान हो गए। यात्रियों को नहीं दी जा रही सुविधा महावीर तालेड़ा ने बताया, कि मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को न तो ठहरने की स्पष्ट व्यवस्था मिली और न ही आगे की यात्रा को लेकर कोई ठोस जानकारी। यात्रियों को रिफंड भी नहीं दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *