मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस की माटेमरका तक पदयात्रा

भास्कर न्यूज | दोरनापाल सुकमा जिले के चिंगावरम से माटेमरका तक मंगलवार को कांग्रेस ने पदयात्रा करते हुए मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ केंद्र सरकार का विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते इसे गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के अधिकारों पर सीधा हमला बताया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते बेरोजगारी, महंगाई और पलायन पर ध्यान देने के बजाय योजनाओं का नाम बदलकर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने योजना का नाम बदलकर महात्मा गांधी की विचारधारा को मिटाने का प्रयास करने की बात भी कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *