भाषण-निबंध के जरिए स्वामी विवेकानंद के विचार समझाए

भास्कर न्यूज | राहौद राहौद शिक्षण समिति के कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण के संदेश को आत्मसात कराना रहा। महाविद्यालय परिसर में विविध रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालक दीपक कश्यप, प्राचार्य डॉ. कनक सिन्हा, डॉ. निर्मल वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी जयराम कश्यप, सुधा कश्यप, क्रीड़ा अधिकारी आर.एन. कश्यप, सहायक प्राध्यापक जी.पी. कौशिक, ग्रंथपाल अनुरुद्ध कश्यप सहित श्याम साहू, प्रदीप वर्मा और नेहा का विशेष सहयोग रहा। स्वयंसेविकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में आकर्षक और संदेशपूर्ण रंगोलियां बनाईं। भाषण प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और युवाओं के प्रति उनके संदेशों पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए गए। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने नगर भ्रमण कर आम जनता को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस आयोजन में अंजना, अर्चना, समता, सुस्मिता, रेशमा, गीतांजलि, सुनील, प्रवीण, नरेश, विजय, देवेंद्र सहित सभी स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *