अंबिकापुर | 14 जनवरी, एकादशी के पावन अवसर पर अंबिकापुर स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया गया। नए ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन न्यूरोसर्जन डॉ. नितेश दुबे के पूज्य पिता वीरेंद्र दुबे के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित असाटी, डॉ. नितेश दुबे, सीए. पूजा पांडेय और विवेक दुबे उपस्थित थे। उद्घाटन के दौरान अस्पताल में पहला न्यूरोसर्जरी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे मरीज की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि नया ऑपरेशन थिएटर अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों से लैस है।


