कार्यक्रम प्रस्तुत किए, मेधावी छात्रों का सम्मान

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर नगर के महर्षि विद्या मंदिर में महर्षि महेश योगी के जन्मदिवस के अवसर पर ज्ञानयुग दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु परंपरा पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्कूल के नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर नाटक और अन्य कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा। विशिष्ट अतिथि मुकेश अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी की जयंती की बधाई देते हुए कहा, महर्षि स्कूल न केवल शिक्षा बल्कि बच्चों में संस्कार और वैदिक पद्धति का संचार कर रहा है। यहां की शिक्षा हमारी संस्कृति की जड़ों को मजबूत करती है। उन्होंने अभिभावकों से स्कूल और शिक्षकों का समर्थन करने की अपील की। प्राचार्य दीपक गुप्ता ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल को कक्षा 12वीं तक विस्तारित करने का लक्ष्य है, जिसके लिए जमीन की तलाश जारी है। कार्यक्रम के दौरान एक घोषणा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक शकुंतला पोर्ते की ओर से जानकारी दी कि वे क्षेत्र के ऐसे 10 प्रतिभावान बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएंगी, जो आर्थिक तंगी के कारण बेहतर शिक्षा से वंचित हैं। उनके शिक्षा का पूरा खर्च विधायक स्वयं वहन करेंगी। वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरा आरबी अग्रवाल, सिद्धि सोनी, ओशी मित्तल, संकल्प गुप्ता, श्रेया वर्मा, अंश राजवाड़े, अनन्या गुप्ता, दिव्यांशी कुशवाहा को सम्मानित किया गया। राखी मेकिंग स्पर्धा में समर्थ जायसवाल, सौम्या सोनी, अर्ष खान, क्रिस मित्तल, शाश्वत जायसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, अखिल सोनी, वैभव वर्मा, कर्तव्य प्रताप सिंह, शोएब अख्तर, अपेक्षा, तान्या भगत, रीता, गीतांजलि ठाकुर, आरुषि गुप्ता और आयुष देवांगन ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शामिल स्कूल का स्टाफ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *