बालोद| भक्त गुहा निषाद जयंती व युवक युवती परिचय सम्मेलन व भूमिपूजन समारोह 16 जनवरी को तांदुला घाट सिवनी पर होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भारत मटियार होंगे। अध्यक्षता तहसील निषाद समाज अध्यक्ष रविंद्र कुमार निषाद करेंगे। विशेष अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा यशवंत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, राकेश यादव, सरस्वती टेमरिया, सुरेंद्र देशमुख, हरीश सांखला, बहुरसिंह नेताम होंगे। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा होगी। अध्यक्षता रविंद्र कुमार निषाद करेंगे। विशेष अतिथि जिला निषाद समाज अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू, कमलेश श्रीवास्तव, मोहनिस पारकर, विनोद शर्मा, आंचल प्रकाश साहू होंगे।


