बालोद| मकर संक्रांति और श्रीश्रीयांश महाराज के जन्मदिन पर मानव उत्थान सेवा समिति ने समाज के जरूरतमंद लोगों में आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। गुरुदेव सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और महात्मा भुवनेश्वरी बाई के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति ने सुखआश्रय वृद्धाश्रम बालोद में 14 जरूरतमंदों को कपड़े, बाल्टी, जग, साबुन जैसी सामग्री वितरित की। वहीं घरौंदा घोटिया चौक झलमला में 22 स्टील थालियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संस्था के जिला प्रधान जीडी कोठवारे, जिला सचिव शिव कुमार चौरके, तहसील सचिव कृष्ण कुमार देवांगन, रंजन निषाद, उपजिला प्रमुख नेतराम पटेल, जिला प्रशिक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने सहयोग किया।


