बोकारो | बुधवार को बोकारो शहर के मुख्य चौराहों पर बीएसएल के सुरक्षा अभियंत्रण विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता का विशेष अभियान चलाया गया। बीजीएच, गांधी चौक, पत्थर कट्टा चौक पर एनसीसी कैडेट्स ने दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के माथे पर तिलक लगाकर और टॉफी देकर चालकों से सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। इस मौके पर बच्चों के साथ सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के सहायक महाप्रबंधक नेहाल पासवान, बीएसएल सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। सभी वाहन चालकों ने एनसीसी के कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना की और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का वचन दिया।


