भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह घोषणा कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के हस्ताक्षर से जारी आदेश के माध्यम से की गई। घोषणा के अनुसार राजनांदगांव उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चेतन भानुशाली को सौंपी गई है। वहीं राजनांदगांव दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू तथा राजनांदगांव ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में रोहित चंद्राकर को नियुक्त किया गया है। युवाओं एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन की कमान सौंपे जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नव नियुक्त अध्यक्षों ने जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार एवं वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य मुलाकात कर संगठन एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नव नियुक्त अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


