सौरव शहर, रामनरेश ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

मनेंद्रगढ़ | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन द्वारा सौरव मिश्रा को मनेंद्रगढ़ शहर व रामनरेश पटेल को मनेंद्रगढ़ ग्रामीण का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सौरव मिश्रा का संगठनात्मक सफर निरंतर सक्रियता और जिम्मेदारियों से भरा रहा है। उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से करते हुए भोपाल में कॉलेज अध्यक्ष के रूप में की। इसके बाद वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ में ब्लॉक प्रवक्ता, युवा कांग्रेस के अंतर्गत जवाहर बाल मंच के जिला संयोजक, जिला कांग्रेस प्रवक्ता व कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा रहे थे। अब संगठन ने उनके अनुभव और समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें मनेंद्रगढ़ शहर का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। रामनरेश पटेल मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के दोबारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा वे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भी रह चुके हैं। सौरव मिश्रा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *