तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,VIDEO:युवक उछलकर सड़क पर गिरा, कमर पराई चोट, ड्राइवर हुआ फरार

अजमेर की हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में सिनेवल्ड चौराहे के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के द्वारा घायल को अस्पताल में भिजवाया गया। पीड़ित ने मामले की सूचना हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोटड़ा निवासी अमरदीप ने बताया कि वह ज्ञान विहार के नजदीक साहू मैरिज गार्डन में काम करता है। बुधवार रात उसे उसके मालिक ने फोन कर घर पर काम के लिए बुलाया था। इसके बाद वह गार्डन से बाइक लेकर निकला और ब्रेकर आने पर बाइक की स्पीड स्लो कर दी थी। पीड़ित ने बताया कि इतने में पीछे से तेज रफ्तार कार आई और उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के द्वारा उसे अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया। उसे कमर पर गंभीर चोट आई है। उसके मालिक के द्वारा मामले की सूचना हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *