जिले में दौड़ रही एसी बसों के फिटनेस की होगी जांच

मनेंद्रगढ़ | सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिले में यातायात नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा एसी बसों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के निर्देश एवं जिला परिवहन अधिकारी अनिल भगत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जांच का नेतृत्व प्रभारी परिवहन निरीक्षक मनोज भारती ने किया। उनके साथ परिवहन उप निरीक्षक डानेश्वर डनसेना, प्रधान आरक्षक विजय ठाकुर और विभाग का समस्त स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित एसी बसों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट आदि की जांच की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *