राष्ट्रीय सड़क-सुरक्षा महीने में स्कूलों में जागरूकता:हेलमेट-सीट बेल्ट का बताया महत्त्व, मोबाइल और नशे में ड्राइविंग से बचने की दी सलाह

राजसमंद जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन विभाग की ओर से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीटीओ राघव शर्मा के निर्देशन में केलवा और कांकरोली स्थित कस्तूरबा स्कूलों में स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर विशेष रूप से जोर दिया गया। स्कूलों में सड़क सुरक्षा पर संवाद डीटीओ राघव शर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की इंस्पेक्टर अनिता पंवार ने केलवा और कांकरोली स्थित कस्तूरबा स्कूलों में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर संवाद किया। इस दौरान स्टूडेंट्स को सुरक्षित यातायात की अहम जानकारी दी गई। हेलमेट और सीट बेल्ट पर जोर कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर अनिता पंवार ने “सड़क-सुरक्षा की यही पुकार, बिना हेलमेट सब बेकार” का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जीवन अमूल्य है और इसकी सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर विशेष रूप से जोर दिया गया। मोबाइल और नशे में ड्राइविंग से बचने की सलाह इंस्पेक्टर पंवार ने स्टूडेंट्स को चलती बाइक पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, यातायात संकेतों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। यातायात नियमों की जानकारी और शपथ कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया गया। अंत में बच्चों को जिम्मेदारी से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *