कन्नौजिया कुर्मी एकीकरण महाधिवेशन 18 जनवरी को

रिंगनी-खरौद | कन्नौजिया कुर्मी समाज में बिखराव को समाप्त कर सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से कन्नौजिया कुर्मी युवा संगठन और कुर्मी एकता संघ के संयुक्त तत्वावधान में कन्नौजिया कुर्मी एकीकरण महाधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह महाधिवेशन 18 जनवरी, रविवार को ग्राम लोहर्सी (ख.) में होगा। आयोजकों के अनुसार महाधिवेशन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी मतभेद, पक्षपात और विघटन को समाप्त करना है, ताकि समाज को एक सशक्त और संगठित दिशा दी जा सके। कार्यक्रम का आयोजन शबरी पब्लिक स्कूल, सिंचाई कॉलोनी के पास स्थित परिसर में किया जाएगा। महाधिवेशन की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। आयोजकों ने समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *