धालभूमगढ़ पावर प्लांट में हादसा, दो मजदूरों की मौत:निर्माणाधीन चिमनी से 20 फीट ऊंचाई से गिरने से हुआ हादसा

धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित निर्माणाधीन पावर प्लांट में मंगलवार को एक हादसा हो गया। चिमनी निर्माण कार्य के दौरान लगभग 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शारदा हेडी गांव निवासी सादिक (पिता सुलेमान, उम्र लगभग 22-23 वर्ष) और इस्तकार (पिता आस मोहम्मद, उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट की चिमनी के अंदर सेरेमिक ब्रिक लाइनिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन मजदूर ईंटें लेकर लिफ्ट के माध्यम से ऊपर जा रहे थे। अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के वक्त एक मजदूर लिफ्ट के तार को पकड़कर लटक गया और उसकी जान बच गई, जबकि सादिक और इस्तकार लिफ्ट से नीचे गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *