फलोदी जिले में घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) के व्यक्तियों के लिए सहायता शिविर शुरू हो गए हैं। इन शिविरों में केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन घुमंतु पहचान-पत्र जारी किए जाएंगे। समाज कल्याण अधिकारी करणी सिंह नाथावत ने बताया कि ये शिविर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी नगर परिषद, नगर पालिका और पंचायत समितियों में आयोजित किए जाएंगे। नगर परिषद फलोदी में यह शिविर 15 से 20 जनवरी तक चलेगा। अन्य स्थानों पर शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है: नगर पालिका बाप में 20 से 22 जनवरी तक, पंचायत समिति घंटियाली में 19 जनवरी को, पंचायत समिति बाप में 20 जनवरी, पंचायत समिति देचू में 21 जनवरी, पंचायत समिति आऊ में 22 जनवरी, पंचायत समिति लोहावट में 23 जनवरी, पंचायत समिति फलोदी में 27 जनवरी और पंचायत समिति बापिणी में 28 जनवरी को शिविर लगेंगे। इन शिविरों में घुमन्तु समुदाय के लोगों के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करवाए जाएंगे।


