हनुमानगढ़ में विदेश भेजने के नाम पर 6.4लाख की ठगी:जॉर्जिया के वर्क वीजा का झांसा देकर दुबई भेजा, फर्जी टूरिस्ट वीजा थमाया

हनुमानगढ़ में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का एक और मामला सामने आया है। गुरुनानक विहार निवासी हरदीप सिंह (37) ने जंक्शन थाने में 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि जॉर्जिया में वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर उनसे 6 लाख 40 हजार रुपए ठगे गए और उन्हें फर्जी टूरिस्ट वीजा थमा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2014-15 में वह मस्तनाथ बीएड कॉलेज, नाथांवाली थेहड़ी में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती कमलदीप सिंह से हुई। बाद में कमलदीप सिंह, उनके भाई पवनदीप सिंह और उनके मित्र अर्जुन गोदारा ने जंक्शन में शहीद भगत सिंह चौक के पास “हैलसियन क्लासेज” नामक एक संस्थान खोला था, जो विदेश भेजने का काम करता था। अच्छी कमाई ​का लालच दिया
जनवरी 2024 में इन तीनों ने हरदीप सिंह को जॉर्जिया में वर्क वीजा पर भेजने और वहां अच्छी कमाई का लालच दिया। इसके लिए कुल 6 लाख 40 हजार रुपए का खर्च बताया गया। हरदीप सिंह ने 11 जुलाई 2024 को 3 लाख रुपए और 12 जुलाई 2024 को 3 लाख 40 हजार रुपए आरोपियों को जमा करा दिए। जॉर्जिया के बजाय दुबई का वीजा दिया
आरोपियों ने जॉर्जिया के बजाय हरदीप सिंह को दुबई का वीजा थमा दिया और आश्वासन दिया कि दुबई पहुंचने के बाद जॉर्जिया का वर्क वीजा बनवा दिया जाएगा। 30 जुलाई 2024 को हरदीप सिंह दुबई पहुंचे, जहां उन्हें राजेश चौधरी नामक व्यक्ति से मिलवाया गया। लगभग 10 दिन बाद उन्हें एक कार्ड और जॉर्जिया का वीजा दिया गया, जिसके आधार पर वह जॉर्जिया के लिए रवाना हुए। आरोपियों ने पैसे लौटाने से किया इनकार
जॉर्जिया पहुंचने पर हरदीप सिंह को पता चला कि उन्हें दिया गया वीजा वर्क वीजा नहीं, बल्कि केवल 3 महीने का टूरिस्ट वीजा था। जब उन्होंने इस बारे में आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने ठगी की बात स्वीकार कर ली और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। भारत लौटने पर इस मामले में पंचायत भी हुई, लेकिन हरदीप सिंह को उनकी रकम वापस नहीं मिली। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *