पाली के हेमावास बांध में नाव पलटने की मॉक प्रेक्टिस:SDRF-NDRF, सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू कर 4 जनों को बचाया

पाली शहर के हेमावास बांध में गुरुवार दोपहर को आपदा के समय डूब रहे लोगों को कैसे बचाना चाहिए इसको लेकर मॉक प्रेक्टिस की गई। इसके तहत बांध में नाव पलटने पर डूब 4 लोगों को कैसे समय रहते बचाया जा सकता है। इसका अभ्यास SDRF-NDRF, सिविल डिफेंस की टीम ने किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने देखा कि कौनसे विभाग के तत्परता से अपने काम को अंजाम दिया। बांध में डूबने वालों को बचाने का किया अभ्यास
हेमावास बांध में नाव में सवार 4 लोग जा रहे थे। इस दौरान नाव में फोटो-सेल्फी लेने के दौरान एक युवक गिर जाते है। ऐसी स्थिति में डूबने वालों को कैसे समय पर बचाना है इसका अभ्यास SDRF-NDRF, सिविल डिफेंस की टीम ने किया। जिन्होंने तत्परता से अपने काम को अंजाम देते हुए बांध में डूबे लोगों को बाहर निकालने का सफल रेस्क्यू का अभ्यास किया। यह लोग रहे मौजूद
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, एसपी आदर्श सिधु, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिलिंग ओमप्रभा, एसडीएम पाली विमलेंद्र सिंह राणावत, SDRF सब इंस्पेक्टर आदिती बेनिवाल, हेड कांस्टेबल गणपतराम डूडी सहित 12 सदस्यों की टीम, NDRF के सहायक कमांडेड राकेश बिस्ट के नेतृत्व में 30 जवानों की टीम और सिविल डिफेंस की टीम प्रवीण प्रजापत के नेतृत्व में रेस्क्यू में शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *