कपड़ा-जूता खरीदने दुकान का ताला तोड़कर की चोरी:जगदलपुर में नारियल दुकान से चुराए 63 हजार रुपए, 3 आरोपी गिरफ्तार

छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में संजय मार्केट में स्थित नारियल के होलसेल व्यापारी की दुकान से 63 हजार रुपए की चोरी हुई है। चोरों ने कपड़ा, जूता और स्पीकर खरीदने के लिए दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। हालांकि, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी शिवराम यादव ने 13 जनवरी 2026 को सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। व्यापारी ने पुलिस को बताया था कि संजय मार्केट जगदलपुर में दुकान नं. 22 में नारियल की होलसेल दुकान है। 8 जनवरी 2026 को घरेलू काम से केशकाल गया हुआ था। दूसरे दिन सुबह 9 बजे दुकान आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। CCTV कैमरे से हुई पहचान दुकान के अंदर ड्रॉज से 63 हजार रुपए की चोरी हो गई। वहीं पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया। जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने CCTV कैमरे के आधार पर 3 युवकों की पहचान की। ये तीनों जगदलपुर शहर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने अलग-अलग लोकेशन से इनकी गिरफ्तारी की। तीनों जगदलपुर के हैं रहने वाले पूछताछ में इन्होंने अपना नाम त्रिलोचन उर्फ सोनू कश्यप (19), इरफान सिद्दीकी (19) और कुशल नायडु (35) बताया है। थाना प्रभारी ने कहा कि तीनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *