रायपुर में बाजारों की पॉर्किंग से 36 एक्टिवा चोरी करने वाले शातिर चोर रोशन रात्रे को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चोर की निशानदेही पर पुलिस ने 36 एक्टिवा बरामद की है। एक्टिवा काे खरीदने वाले लोगों को भी पुलिस ने मामले में सह आरोपी बनाया है। आरोपियों से जब्त गाड़ी की कीमत 19 लाख 80 हजार बताई जा रही है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। आरोपी गाड़ी किन दस्तावेजों की मदद से बेचता था। इन दस्तावेजों को कौन बनाता था। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला रायपुर की बाजारों से लगातार एक्टिवा गाड़ी चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच शुरू की और सीसीटीवी के आधार पर युवक की शिनाख्त की। एसीसीयू की टीम ने रवि भवन पार्किंग और आसपास के इलाके में करीब एक सप्ताह तक कैंप किया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे पकड़ने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपी की पहचान रोशन रात्रे (22) निवासी बोरियाकला, थाना मुजगहन के रूप में हुई। आरोपी ने 30 एक्टिवा चुराने और उसे अलग–अलग जिलों में बेचने की बात स्वीकारी है। अब पढ़े आरोपी एक्टिवा ही क्यों चुराता था पुलिस की जांच में सामने आया है, कि आरोपी मास्टर माइंड रोशन रात्रे को केवल एक्टिवा गाड़ी ही चलाना आता था। इसलिए मास्टर चाबी के सहारे वो एक्टिवा खोलता था और लेकर फरार हो जाता था। 500 रुपए में बनवाई मास्टर चाबी पूछताछ में रोशन रात्रे ने खुलासा किया कि उसने मात्र 500 रुपए में मास्टर चाबी बनवाई थी, जिसके जरिए वह शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा चोरी करता था। आरोपी रोशन की निशानदेही पर गाड़ी समेत 17 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। 36 एक्टिवा जब्त, 24 मामलों में पहले से FIR पुलिस ने सभी 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36 एक्टिवा बरामद की हैं। इनमें से 24 एक्टिवा चोरी के मामले थाना सिविल लाइन, डीडी नगर और गोलबाजार में पहले से दर्ज थे। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार


