जैसलमेर कांग्रेस निर्वाचन अधिकारियों को कल देगी ज्ञापन:जिलाध्यक्ष बोले- ‘भाजपा नेता फर्जी शिकायतों के द्वारा मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश कर रहे’

सीमावर्ती जिले जैसलमेर में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि राजनीतिक दबाव और फर्जी शिकायतों के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने की “सुनियोजित साजिश” रची जा रही है। इस विवाद के बीच कांग्रेस ने कल, 16 जनवरी को जिला प्रशासन को घेरने की रणनीति तैयार की है। जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने कहा- कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। कल, शुक्रवार को सुबह 11 बजे जैसलमेर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों (जैसलमेर और पोकरण) में निर्वाचन अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे हर उस मतदाता के साथ खड़े हैं जिसका नाम राजनीतिक विद्वेष के कारण काटने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस का आरोप: ‘लोकतंत्र पर सीधा हमला’ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरदीन फकीर ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा द्वेषपूर्ण भावना से फर्जी और मनगढ़ंत शिकायतें निर्वाचन विभाग को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन नियमों को ताक पर रखकर केवल उन मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिनका झुकाव कांग्रेस की ओर है। अमरदीन फकीर ने कहा, “वोटर लिस्ट से नाम काटना एक जटिल और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया है, लेकिन वर्तमान में भाजपा के दबाव में अधिकारी बिना किसी ठोस प्रमाण के नाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं। यह आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।” उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इन फर्जी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच नहीं की, तो पार्टी उग्र जन आंदोलन के लिए मजबूर होगी। 16 जनवरी को जिलाव्यापी प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने कहा- कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। कल, शुक्रवार को सुबह 11 बजे जैसलमेर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों (जैसलमेर और पोकरण) में निर्वाचन अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे हर उस मतदाता के साथ खड़े हैं जिसका नाम राजनीतिक विद्वेष के कारण काटने की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *