बाड़मेर में लेपर्ड का 40 घंटे में रेस्क्यू VIDEO:35 किलोमीटर पैदल पेगमार्क को किया फॉलो, बेहोश होकर खेत में गिरा

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में 40 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को रेस्क्यू किया। गुरुवार शाम 5 बजे टीम ने कुंदनपुरा गांव में खेत से लेपर्ड को रेस्क्यू कर लिया। ट्रेंक्यूलाइज करने के बाद लेपर्ड भागता हुए फसलों के खेत में घुस गया और वहां बेहोश हो गया। तस्वीरों में देखे लेपर्ड का रेस्क्यू जालबेरी गांव में दिखा था लेपर्ड ग्रामीणों ने बुधवार को धोरीमन्ना के जालबेरी गांव में लेपर्थ को देखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद धोरीमन्ना वन विभाग और बाड़मेर से आई टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया। टीमों ने पदचिन्हों के आधार पर रेस्क्यू शुरू किया। टीम की ओर से दो पिजरें लगाए गए। रेस्क्यू करने के दौरान कुंदनपुरा के खेतों में लेपर्ड खेतों में खड़ी फसलों में छुपा हुआ दिखाई दिया। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीराम विश्नोई ने बताया- बुधवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि धोरीमन्ना के जालबेरी, भूणियां गांव में लेपर्ड घूम रहा है। इस दौरान लोग मौके इकट्ठा हो गए। भीड़ को देखकर लेपर्ड मौके से भागकर जाल (पेड़) में छुप गया। रात होने की वजह से रेस्क्यू नहीं कर पाए। रात को करीब 15-20 किलोमीटर तक घूमता है। गुरुवार को सुबह से फिर से रेस्क्यू शुरू किया। पगमार्ग से माजीपुरा तक पहुंचे। तभी हमें कुंदनपुरा गांव में होने की सूचना मिली। गुरुवार को दो पिंजरे लगाए गए। इसके बाद दोपहर करीब 4 बजे टीम ने ट्रेस किया गया। कुंदनपुरा गांव में एक खेत में छुपा हुआ दिखाई दिया। रेस्क्यू के दौरान वन रक्षक महेश कुमार और स्थानीय निवासी पर हमला किया। लेकिन वनरक्षक के हाथ और भुजा पर चोट आई। लेकिन ग्रामीण को चोट नहीं लगी। आज किया रेस्क्यू गुरुवार दोपहर को लेपर्ड कुंदनपुरा गांव के खेत के पास दिखाई दिया। इस पर टीम मौके पर पहुंची। बायतु वन विभाग क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपाराम विश्नोई ने उसे ट्रेंक्यूलाइज कर लिया। इसके बाद लेपर्ड भागते हुए खड़ी फसलों में घुस गया और अंदर जाकर बेहोश हो गया। टीम लेपर्ड को रेस्क्यू कर धोरीमन्ना लेकर आई है। वहां मेडिकल के बाद रेंज के अधिकारी तय करेंगे कि उसे कहां छोड़ा जाए। 35 किलोमीटर तक पगमार्क का किया पीछा क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीराम विश्नोई ने बताया- वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीराम विश्नोई, क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपाराम विश्नोई, क्षेत्रीय वन अधिकारी बाड़मेर जगदीश विश्नोई,वनपाल रामजीवन गोदारा, वनपाल ओमप्रकाश,वनरक्षक महेश कुमार, धोली विश्नोई, नारणाराम नामा ने 35 किलोमीटर तक पगमार्क का पीछा कर ट्रेस किया। इसकी वजह सफल रेस्क्यू हो सका। वन जीव प्रेमी हनुमान ढ़ाका, प्रभुराम ढाका, हरीश ढ़ाका आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *