CM ने 110 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया:बोले- मेडिकल कॉलेज, आर्चरी अकादमी और पर्यटन विकास से जशपुर को नई पहचान मिलेगी

जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के लिए 15 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुनियादी ढांचा, खेल, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े 46 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और अवलोकन किया। इन कार्यों की कुल लागत 110 करोड़ 47 लाख रुपए है। सीएम साय ने नगर पंचायत बगीचा में बस स्टैंड के पास तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक बनने वाले गौरव पथ का भूमिपूजन किया। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की इस परियोजना पर 12 करोड़ 79 लाख 77 हजार रुपए खर्च होंगे। गौरव पथ बनने से नगर की सुंदरता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने बगीचा में 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से बन रहे आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का अवलोकन किया। इसमें दो वुडन कोर्ट, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, शौचालय और बैठने की बेहतर व्यवस्था होगी। अधिकारियों को मई माह तक निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, धान खरीदी, तेंदूपत्ता संग्रहण मूल्य, महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं से लोग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज, आर्चरी अकादमी और पर्यटन विकास से जशपुर जिले को नई पहचान मिलेगी। 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण सीएम साय ने 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार रुपए की लागत से बने 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। केंद्र में जनरल सर्जरी, ईएनटी, शिशु रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाएं और आधुनिक लैब जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसके संचालन के लिए 100 मेडिकल-पैरामेडिकल स्टाफ की स्वीकृति दी गई है। दो लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ इस स्वास्थ्य केंद्र से बगीचा और आसपास के वनांचल क्षेत्रों की लगभग 2 लाख आबादी को लाभ मिलेगा, जिसमें करीब 14 हजार पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग शामिल हैं। अब क्षेत्रवासियों को अपने ही इलाके में बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा। मेगा हेल्थ कैंप से हजारों को राहत नव निर्मित स्वास्थ्य केंद्र के साथ मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ भी किया गया। शिविर में सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की जांच की। आवश्यक लैब टेस्ट, निशुल्क दवाइयों का वितरण और गंभीर मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था की गई। उज्ज्वला महोत्सव में महिलाओं को मिला लाभ मुख्यमंत्री उज्ज्वला महोत्सव में शामिल हुए, जहां 2 हजार से अधिक महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। कार्यक्रम में मुद्रा लोन योजना के तहत चेक भी वितरित किए गए। नए विकास कार्यों की घोषणाएं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बगीचा स्वामी आत्मानंद स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बगीचा-बिंदे मार्ग और कनहर नदी पर पुल निर्माण, तथा बगीचा रेस्ट हाउस के उन्नयन की घोषणा की। 46 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन उज्ज्वला महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ 34 लाख 22 हजार रुपए की लागत के 9 कार्यों का लोकार्पण और 107 करोड़ 13 लाख 29 हजार रुपए की लागत के 37 कार्यों का भूमिपूजन किया। सड़क, पुल और खेल अधोसंरचना पर विशेष फोकस प्रमुख कार्यों में पोड़ीखुर्द-सुलेशा दनगरी घाट सड़क, सन्ना में आर्चरी अकादमी परिसर, जशपुर-सन्ना मार्ग पर घेरडेवा नदी पर पुल, बगीचा-बतौली मार्ग सहित कई सड़क व पुल निर्माण कार्य शामिल हैं। सोनक्यारी में निर्मित महतारी सदन का भी लोकार्पण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *