कांग्रेस बोली-विधायक के संरक्षण में BJP नेता कर रहे गुंडागर्दी:जिला अध्यक्ष ने घर बुलाकर सर्राफा व्यापारी की पिटाई की, दूसरे भाजपाई ने पुलिस थाने में, MLA बोले-आरोप गलत

छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नेताओं पर सरकार और सत्ता का पावर दिखाकर व्यापारी के साथ मारपीट और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम रजा उस्मानी ने कहा कि, BJP जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने व्यापारी चांडकमल सोनी को घर बुलाकर पीटा। वहीं दूसरे भाजपा नेता मनीष सुराना ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे सर्राफा व्यापारी डूंगर मल सोनी से गीदम पुलिस थाने में मारपीट करने की कोशिश की। थाने में पुलिस के सामने ही उन्हें गाली-गलौज कर धमकियां दीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, इन दोनों मामलों को लेकर पीड़ित व्यापारियों ने FIR भी दर्ज करवाई है। दरअसल, जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गीदम में प्रेस वार्ता आयोजित की थी। प्रेस वार्ता में सलीम रजा उस्मानी ने कहा कि, भाजपा की सरकार में हर जगह गुंडागर्दी चल रही है। दंतेवाड़ा में भाजपा के जिला अध्यक्ष पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। बुजुर्ग व्यापारी के साथ मारपीट किए जाने की कांग्रेस निंदा करती है। हमारी मांग है कि पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। सरकार सुशासन का दावा करती है। लेकिन इस सरकार में हर जगह कुशासन है। जब से भाजपा की सरकार आई है क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है। जिसका प्रमाण गीदम में 2 भाजपा नेता सत्ता का पावर दिखाकर व्यापारियों के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तूलिका कर्मा का आरोप है कि, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के संरक्षण में भाजपा के नेता खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। इनकी सत्ता में व्यापारी इन्हीं के लोगों से सुरक्षित नहीं हैं। इस विरोध में कांग्रेस कमेटी 16 जनवरी को भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता का पुतला दहन करेगी। MLA बोले- आरोप बेबुनियाद कांग्रेस के इन आरोपों को दंतेवाड़ा विधानसभा के MLA चैतराम अटामी (BJP) ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ अलगर्न तरह की राजनीति कर रही है। 2 लोगों के व्यक्तिगत मामले को लेकर पूरी भाजपा पार्टी पर आरोप लगाना ये गलत है। उन्होंने कहा कि, भाजपा हमेशा से आम जनता के हित के बारे में सोचती है। हमारी सुशासन की सरकार है। कांग्रेस का आरोप है कि मेरे संरक्षण में गुंडागर्दी हो रही है, इन आरोपों को मैं खारिज करता हूं। संतोष गुप्ता ने आरोपों को बताया गलत पूर्व में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने अपना बयान देते हुए मारपीट के आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि मुझपर लगे ये सारे आरोप गलत हैं। चांडकमल सोनी खुद मेरे घर आए थे। मैं पूजा करने जा रहा था। मैं उन्हें घर में बड़े आदर के साथ बिठाया। इसी बीच उन्होंने मेरे घर में ही मुझे गालियां दीं। मुझे धक्का मारा। उन्होंने मुझे जिला अध्यक्ष पद से हटवाने की बहुत धमकी दिए थे। मैं होटल के लिए हॉल किराए पर लिया हूं। यहां पार्किंग की भी समस्या है। इन्होंने होटल के पीछे पार्किंग बना रखी है। जब मैं कहता था कि गाड़ियों को पीछे खड़े करवाया करो तो वो मुझसे बहस करते थे। वहीं रेस्टोरेंट के लिए मैंने 20 हजार रुपए किराए पर लिया था। लेकिन पहले महीने में मुझे 22 हजार रुपए किराया देने को कहा था।ऊपर और नीचे दोनों दुकान और हॉल मिलाकर मुझे 42 हजार रुपए देने को कहा था। हालांकि, बाद में कुछ दूसरा तय हुआ। भाजपा कोषाध्यक्ष बोले- कांग्रेस आरोप को सिद्द करे भाजपा जिला बॉडी के कोषाध्यक्ष और BJP नेता मनीष सुराना ने कहा कि थाने में घुसकर व्यापारी के साथ गाली गलौज और मारपीट की कोशिश करने का मुझपर जो आरोप लगा है ये गलत है। मैं मेरे पारिवारिक मामले में पुलिस थाना गया था। हमारी निजी बातों को कुछ लोग फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे। जिसका मैंने विरोध किया और थाना प्रभारी के सामने अपनी बात रखी थी। कांग्रेस मुझपर गुंडागर्दी करने जो आरोप लगा रही है उसे सिद्द करे। सर्राफा व्यापारियों ने SP को दिया ज्ञापन सर्राफा व्यापारी संघ ने इन दोनों मामलों को लेकर 15 जनवरी को दंतेवाड़ा SP गौरव राय से लीक है। उनसे सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *