राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा; चलती ट्रेन पर पथराव, 3 यात्री घायल; 2 दिन बारिश की चेतावनी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अलवर से है। यहां अलवर ग्रामीण विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल पर वोटर लिस्ट से नाम हटवाने के करीब 25 हजार फॉर्म रखे मिले। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. SIR पर अचानक हजारों आपत्तियां आईं, भड़के कांग्रेस नेता
अलवर के मिनी सचिवालय में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यहां अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल पर वोटर लिस्ट से नाम हटवाने के करीब 20 से 25 हजार फॉर्म रखे मिले। सूचना मिलने पर कांग्रेस के नेता मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही रिटर्निंग अधिकारी के चैंबर में काम करने वाले कर्मचारी गुपचुप निकल गए। पूरी खबर पढ़ें 2. जावेद अख्तर बोले- संस्कृत हजारों साल पुरानी, उर्दू कल की बच्ची
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बॉलीवुड गीतकार-स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने कहा- सेक्युलर का कोई क्रैश कोर्स नहीं होता। कोई सिखाएगा तो वो फेक होगा। संस्कृत पहले आई या उर्दू, के सवाल पर उन्होंने कहा- यह सवाल ही गलत है। संस्कृत हजारों साल पुरानी है, उर्दू तो कल की बच्ची है। पूरी खबर पढ़ें 3. 150 गज जमीन के लिए मिर्धा परिवार में विवाद
नागौर की राजनीति के सबसे रसूखदार मिर्धा परिवार की जोधपुर स्थित मिर्धा फार्म की 150 गज जमीन की लड़ाई थाने पहुंच गई है। पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा ने चचेरे भाई मनीष मिर्धा और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसमें फार्म हाउस पर कब्जे का प्रयास और तोड़फोड़ का आरोप लगाए। पूरी खबर पढ़ें 4. वसुंधरा बोलीं- पांव के छाले कभी मेरी राह नहीं रोक पाए
झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- मैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ, पांव के छाले कभी मेरी राह नहीं रोक पाए। जब मैं सांसद थी, तब पदयात्रा करती थी। पावों में छाले पड़ जाते तो उन्हें पिन से फोड़ कर आगे बढ़ जाती। पूरी खबर पढ़ें 5. आर्मी एरिया से बाहर पहली बार आर्मी डे परेड जयपुर में
आर्मी एरिया से बाहर पहली बार आर्मी-डे परेड गुरुवार को जयपुर में हुई। जगतपुरा के महल रोड पर ब्रह्मोस मिसाइल, भीष्म, अर्जुन टैंक रोबोटिक डॉग्स का प्रदर्शन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 1 पैरा स्पेशल फोर्स के जवान लांस नायक प्रदीप कुमार की मां सेना मेडल लेते हुए मंच पर बेहोश हो गईं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. तापमान -3 डिग्री, 2 दिन बारिश की चेतावनी
राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर अब भी जारी है। गुरुवार सुबह सीकर, अलवर में खेतों-गाड़ियों पर बर्फ जम गई। यहां न्यूनतम तापमान भी जमाव बिंदु के करीब रिकॉर्ड हुआ। यहां कई जगह पाला भी पड़ा। मौसम विभाग ने 19-20 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें 7. चलती ट्रेन पर पथराव, 3 यात्री घायल
उदयपुर में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई। इसमें जनरल कोच में बैठी दो महिला सहित 3 यात्री घायल हो गए। ट्रेन के कोच के कांच टूट गए। सूचना पर RPF ने मौके पर पहुंचकर ​घटना की जानकारी ली और घायलों का प्राथमिक इलाज करवाया। मामले में 2 बच्चों को डिटेन किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 8. गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा
कोटा जिले की खेड़ा ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति ने गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा। जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति की पालतू गाय का निधन हो गया था। इस पर उसने ट्रैक्टर ड्राइवर को बुलाया, जो शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते हुए ले गया। पंचायत ने ट्रैक्टर ड्राइवर को नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. गूगल मैप से पॉश कॉलोनी चुनकर चोरी करती थी गैंग
कोटा पुलिस ने मध्य प्रदेश की टांडा गैंग के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग पहले गूगल पर पॉश कॉलोनियों को सर्च करती थी, फिर रेकी करके चोरी करती थी। दो गुटों में बंटी गैंग का पहला गुट चोरी करता और दूसरा गुट चोरी के माल को ठिकाने लगाता। कोटा, झालावाड़ और बारां जिले में भी गैंग सक्रिय थी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी जयपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगी। यहां वे 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ में भाग लेंगी। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का शुक्रवार को जन्मदिन भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *