जयपुर | जयपुर किराना ड्राई फ्रूट्स कमेटी के चुनाव शनिवार को होंगे। अध्यक्ष व महामंत्री के दो पदों के लिए चुनाव होंगे। तीन पैनल के 6 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। प्रत्येक पद पर तीन उम्मीदवार होने से चुनाव रोचक हो गया है। सभी उम्मीदवार अपने-अपने मत व समर्थन के लिए जुटे हुए हैं। श्री श्याम ग्रुप से अध्यक्ष पद के लिए दिनेश अग्रवाल व महामंत्री के लिए सुनील कुमार गुप्ता, लखदातार ग्रुप से अध्यक्ष पद के लिए ललित अग्रवाल व महामंत्री के लिए घनश्याम धामाणी, दीनानाथ ग्रुप से अध्यक्ष के लिए पवन अग्रवाल व महामंत्री के लिए पवन साबू मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के लिए माहेश्वरी सेवा सदन चांदपोल में मतदान केंद्र बनाया गया है। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर से मतदान होगा। कमेटी में कुल 558 मतदाता हैं।


