जयपुर | उत्तर पश्चिम रेलवे के जवाहर सर्किल स्थित मुख्यालय में नॉर्थ वेस्टर्न एम्प्लॉइज यूनियन की जीएलओ शाखा ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। शाखा सचिव राजीव सारण ने बताया कि सबसे पहले अध्यक्ष प्रेम नारायण और एजीएस मीना सक्सेना द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद शाखा सचिव राजीव सारण ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरित किया। युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए ‘वन मिनट गेम’ और स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित ‘प्रश्नोत्तरी’ का आयोजन किया गया।


