जिला उपभोक्ता कार्यालय के गैरेज का ताला तोड़ चोरी

चाईबासा| जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग कार्यालय के गैरेज में लगे ग्रिल का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने पुरानी सूखी बैटरी 12 वोल्ट 6 पीस, पुराना पेपर कटर मशीन और अन्य सामान चोरी कर ली। इस संबंध में जिला उपभोक्ता आयोग के सचिव ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अज्ञात चोरों ने 10 जनवरी की रात्रि से 14 जनवरी की रात्रि तक छुट्टी के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया है। छुट्टी के दौरान अज्ञात चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़कर कार्यालय के गैरेज परिसर से चोरी की गई है। जानकारी कार्यालय कर्मियों को तब हुई जब छुट्टी खत्म होने के बाद 15 जनवरी की सुबह 10:30 बजे कार्यालय पहुंचे। आयोग के सचिव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए सामान की बरामदगी एवं अज्ञात दोषियों की पहचान कर दंडित करने की मांग थाना से की गई है। सूचना मिलने पर आयोग की सचिव सुनीला खलखो भी कार्यालय पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *