तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूटी खेत में घुसी, दो गंभीर रूप से घायल

चाईबासा| फस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लतरसीका गांव के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कूटी से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बड़ा बंकाउ निवासी मांगीलाल कुंकल (21 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस घटना में मांगीलाल कुंकल की बाईं आंख पर गहरी चोट लगी है, सामने के सारे दांत भी टूट गए हैं। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे घायल जसवंत मुदुईया कुंटा नीमडीह निवासी के बाएं कंधे में गंभीर चोट लगी है। घटना के संबंध में बताया गया कि मांगीलाल कुंकल और जसवंत मुदुईया गुजरात में काम करते हैं। जहां से दोनों कुछ दिन पूर्व गांव लौटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *