जयपुर | युवा जागृति संगठन की ओर से श्री बम बम भोलेनाथ, श्री साईं, शनि महाराज जी सार्वजनिक मंदिर कंवर नगर में 41वां विशाल पौषबड़ा प्रसादी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बालमुकुंदाचार्य, विशिष्ट अतिथि मनोज शर्मा रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में राजन सरदार, किशन पुजानी, अजय मूलचंदानी, कुंदनलाल पठानी, राजेश टहलानी, दिलीप पुजारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


