गरीब रथ एक्स की मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति, गढ़वा और पलामू के यात्रियों को होगा फायदा

भास्कर न्यूज | गढ़वा पलामू विष्णु दयाल राम ने कहा कि वर्षों के प्रयासों के फलस्वरूप रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृत मिल गई। वहीं जनता की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण हुई। सांसद ने कहा कि बहुत जल्द उक्त ट्रेन के ठहराव के लिए मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर विधिवत रूप कार्यक्रम आयोजित कर हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) झारखंड और बिहार के लाखों यात्रियों के लिए जीवन-रेखा के समान है। इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्रों, नौकरीपेशा व्यक्तियों, व्यापारियों, मरीजों की दिल्ली यात्रा की जाती है। उक्त महत्वपूर्ण ट्रेन का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन जो कि पलामू संसदीय क्षेत्र का एक प्रमुख स्टेशन है। उक्त ट्रेन के ठहराव होने से मोहम्मदगंज प्रखंड, हैदरनगर प्रखंड व गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड और बिहार की सीमा से लगे कई गांवों के लोगों को आवागमन सुगम होगी। इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री नियमित रूप से रांची, नई दिल्ली और अन्य महानगरों की ओर जाते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता द्वारा मुझे बार-बार इस विषय पर आवेदन प्राप्त होते रहता था। उन्होंने कहा कि रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव से कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होगा, यात्रियों का आर्थिक बोझ कम होगा और पलामू संसदीय क्षेत्र के सीमावर्ती बिहार के ग्रामीण इलाकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। सांसद ने उक्त ट्रेन के ठहराव के लिए लोकसभा में नियम 377 के तहत और शून्यकाल में मामले को उठाया था। वहीं मंडल व जोनल स्तर की बैठकों में भी मामले को उठाते रहे थे। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर व व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग किया था। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *