केतार बाजार की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सख्त

केतार | प्रखंड पीएम श्री मध्य विद्यालय के परिसर में मंगलवार को प्रशासन की ओर से स्थानीय व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने की। इस बैठक में बाजार क्षेत्र में व्यवसायियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यवसायियों ने प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की। व्यवसायियों ने आग्रह किया कि उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि प्रहरी की व्यवस्था की जाए तथा नियमित गश्ती सुनिश्चित की जाए, ताकि वे निडर होकर अपना व्यवसाय कर सकें।इस मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने व्यवसायियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यवसायी आपस में समन्वय बनाते हुए व्हाट्सएप ग्रुप का गठन करें, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंच सके। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रात्रि के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा व्यवसायियों के साथ है और आपसी सहयोग से ही बेहतर सुरक्षा व्यवस्था संभव है।बैठक में मुखिया प्रमोद कुमार, रामविचार साहू, विश्वनाथ प्रसाद, विनोद प्रसाद, रविंद्र सोनी, विजयमल पाल, रवि मेहता, संतोष प्रसाद, अवधेश प्रसाद, अजहर, विद्या प्रसाद, महादेव जायसवाल, योगेंद्र प्रसाद, नीलेश प्रसाद, गोविंद कुमार, दया प्रसाद सहित कई अन्य व्यवसायी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *