राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन जिला गढ़वा के नए जिला अध्यक्ष चुने गए फिरोज अंसारी

भास्कर न्यूज | गढ़वा राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के जिला इकाई गढ़वा के पुनर्गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बाकरगंज इलाका स्थित राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष मो फिरोज अंसारी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जिले में और अधिक मजबूत करने, समाज को संगठित करने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से डंडई प्रखंड अंतर्गत लवाही गांव निवासी फिरोज अंसारी को राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन गढ़वा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी जाहिर की और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज हित में प्रभावी कार्य करेगा। बैठक के दौरान जिला इकाई के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। इस दौरान गुलाम मुस्तफा अंसारी को जिला सचिव, शिक्षक तैयब अंसारी को जिला उपाध्यक्ष, शमशाद अंसारी को कोषाध्यक्ष तथा जहूर अंसारी को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा संगठनात्मक विस्तार के तहत इरफान अंसारी को रंका अनुमंडल अध्यक्ष, कलामुद्दीन अंसारी को गढ़वा अनुमंडल अध्यक्ष और मंसूर अंसारी को बंशीधर नगर अनुमंडल अध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रदेश स्तर पर आफताब अंसारी को प्रदेश युवा सचिव तथा जमील अंसारी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी सदस्य मास्टर नेयाजुद्दीन अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षा, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी से संगठन को काफी अपेक्षाएं हैं। वे समाज के हित में बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर हिदायतुल्लाह अंसारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने संगठन के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को धरातल पर उतारने और समाज के हर वर्ग तक संगठन की पहुंच बनाने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में मौलाना क्यामुद्दीन, करार हुसैन, इबरान अंसारी, अख्तर अंसारी, आजाद अंसारी, जफर इकबाल, इंजीनियर इंतजार अंसारी, आलमगीर अंसारी, केतार प्रखंड अध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, मास्टर शमीम अंसारी, आलम अंसारी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *