296वां चिन्मय संक्रांति गायत्री हवन करवाया

अमृतसर | चिन्मय अमृत आश्रम रणजीत एवेन्यू के प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर संक्रांति गायत्री हवन करवाया गया। यह यज्ञ चिन्मय मिशन अमृतसर के अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्रू परिवार द्वारा पूज्य गुरुदेव के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। डॉ. प्रकाश महेंद्रू व वीना महेंद्रू ने मिशन के पुरोहित पंडित राम के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान होकर हवन संपन्न करवाया। प्रथम 11 आहुतियां भगवान गणेश जी को ‘ऊं गणानां त्वा’ मंत्र का जाप कर हवन में अर्पित की गईं। तत्पश्चात 108 गायत्री मंत्र के स्वर उच्चारण के साथ पवित्र अग्नि में आहुतियां समर्पित की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *