डौंडी| डौंडीविख के सभी संवर्ग के शिक्षक अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 17 जनवरी को जिला मुख्यालय बालोद में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर ब्लाक के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर बस स्टैंड में उपस्थित रहेंगे। गुरुवार को ब्लाक इकाई डौंडी के संगठन पदाधिकारियों और शिक्षकों ने विकासखंड शिक्षाधिकारी व एसडीएम, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन की सूचना दी। फेडरेशन की प्रमुख मांगों में समस्त सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ, संविलियन पूर्व सेवा की गणना कर प्रथम नियुक्ति से लाभ देना, शिक्षक उपस्थिति के लिए वीएसके एप्लिकेशन का तुरंत समाप्त करना शामिल है। ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कुमार कौसमार्य ने कहा कि शासन की उदासीनता के कारण मजबूर होकर शिक्षक एक दिवसीय हड़ताल में सम्मिलित होंगे। इस मौके पर नकुल राम अलेन्द्र, अशोक कुमार यादव, बुधराम चंद्राकर, अनिल कुमार देवांगन, धरमपाल नायक, नंदू यादव, योगेश कुमार पवार, बसंत मणी साहू, छत्रपाल देशमुख, सुखराम ठाकुर, शारदा चरण देशमुख, ए. रमेश उपस्थित थे।


