सीकर | खटीकान प्याऊ से जगमालपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह जलभराव की समस्या है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। कॉलोनी में नालियों का अभाव है, जिससे गंदा पानी रोड पर आता है। कई बार बाइक सवार कीचड़ से रपट गए। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ। – राकेश कुमार, राहगीर


