सीकर | सूरजपोल गेट के पास सब्जी मंडी के रास्ते में खुला पड़ा चैंबर कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। यहां दीवाली से पहले सीमेंटेड रोड बनाई थी, जो काफी ऊंची है। नालियां नीचे रह गई। वो भी कचरे से अटी हैं, जिससे दिनभर बदबू आती रहती है। यहां सब्जी के ठेले लगाते है, इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। विभाग इस नाली पर फेरो कवर लगाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। – विजय सैनी, व्यापारी


