जालंधर| आर्य समाज मंदिर, मॉडल टाउन में वीरवार को माघ माह के उपलक्ष्य में गायत्री महायज्ञ करवाया गया। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री और पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। मुख्य यजमान के रूप में सरिता विज, सुदेश वर्मा, सुशीला खरबंदा, कमलेश नागरथ, मेघा, कुसुम व अन्य मौजूद रहे। मंदिर परिसर में मालती, गरिमा गुप्ता ने प्रभु भक्ति के भजन सुनाकर भक्तिमय माहौल बनाया। यहां वीना शर्मा, रेखा अग्रवाल, सीता चड्ढा, सुदेश वर्मा, मधु वर्मा, गीता सूद, वीणा भंडारी, उमा तनेजा, डॉक्टर सुषमा चोपड़ा, विभा आर्य आदि मौजूद रहे।


