जालंधर | रेलवे कॉलोनी की रोड पर बेसहारा पशुओं से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों के साथ हादसों का भी खतरा है। घूमते पशुओं के कारण आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। रात के समय और धुंध के दौरान ये पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दोपहिया सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि कई बार ये पशु अचानक आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों और बच्चों की जान पर बन आती है। -अरविंद, बशीरपुरा । जालंधर|नागरा में दस दिन से सीवर जाम से लोग परेशान हैं। यहां की गलियों में सीवर का गंदा पानी जमा होने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। गंदे पानी की दुर्गंध से न केवल संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वे इस संबंध में निगम में कई बार लिखित शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सीवर की सफाई न होने के कारण गंदा पानी अब घरों के भीतर घुसने लगा है। -मनप्रीत कौर, नागरा।


