एसएस जैन गर्ल्स स्कूल में लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्योहार मनाया

भास्कर न्यूज | लुधियाना किदवई नगर स्थित आत्म देवकी निकेतन के प्रांगण में वीरवार को एसएस जैन गर्ल्स स्कूल समिति द्वारा पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार लोहड़ी तथा मकर संक्रांति बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र गायन से किया गया। इसके पश्चात बच्चों स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के प्रधान नंद कुमार जैन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विपिन कुमार जैन, वाइस प्रेसिडेंट बांका बिहारी लाल जैन, जनरल सेक्रेटरी राजीव जैन, सेक्रेटरी राकेश कुमार जैन, मैनेजर सतिंद्र कुमार जैन, नरेश कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन, प्रेम कुमार जैन, सतीश कुमार जैन, प्रधानाचार्या मृदु अब्लश, डॉक्टर सरिता बहल, डॉक्टर विजय लक्ष्मी, सतविंदर कौर, नमिता जैन, किरण बैक्टर, हेडमिस्ट्रेस प्रीति देम तथा स्कूल स्टाफ ने अग्नि को तिल रेवड़ी का अर्घ दिया। इस शुभ अवसर पर स्कूल प्रबंधकीय कमेटी द्वारा स्टाफ के उन सदस्यों को शगुन भी दिया गया जिनके बच्चों की पहली लोहड़ी है। इसके अतिरिक्त स्कूल स्टाफ द्वारा अनेक गीत तथा नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के प्रधान नंद कुमार जैन ने कहा कि है खुशियों का यह त्योहार सबके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *