नारायणपुर| जिला कार्यालय नारायणपुर परिसर में गुरुवार सुबह 10 बजे कलेक्टर नम्रता जैन की उपस्थिति में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कलेक्टर कार्यालय में अब से प्रतिदिन राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा, जिसमें समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि कार्यालयीन कार्य संस्कृति में अनुशासन और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से पूर्व कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें।


