दुकान से फेंकी जलती लकड़ी, सामान जलकर राख

सीपत | थाना सीपत क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के लिमहाई पारा में किराना दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में दुकान में रखे करीब 25 से 30 हजार रुपए मूल्य का जनरल सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम गुड़ी निवासी अजय साहू गांव के ही देव कुमार बिंझवार के किराये के मकान में किराना दुकान संचालित करता है। अजय साहू ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी सोमवार की रात करीब 8.30 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात करीब 12.30 बजे मकान मालिक देव कुमार बिंझवार ने फोन कर सूचना दी कि दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही अजय साहू तत्काल दुकान पहुंचा, जहां दुकान के भीतर आग धधक रही थी। अजय साहू और मकान मालिक ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे तेल पाउच, साबुन, आटा, गुटखा पाउच, शक्कर, बिस्किट सहित अन्य जनरल सामान जलकर राख हो चुके थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *