कोरबा| कलेक्टर कुणाल दुदावत में वर्ष 2026 में 3 दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इसके तहत रथ यात्रा के अवसर पर 16 जुलाई, दशहरा महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कोषालय, उप कोषालय और बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।


