भास्कर न्यूज | कोरबा प्रेरणा महिला मंडल का आनंद मेला सीनियर क्लब परिसर कोरबा में आयोजित किया गया। इसमें भक्ति, परंपरा व उत्साह का अनूठा संगम रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार व प्रभा कटियार ने शुभारंभ किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि सीएसपीजीएल कंपनी का उज्जवल व स्वर्णिम भविष्य है। तुमको जो पसंद हो वही बात करेंगे… गीत गाकर प्रबंध निदेशक ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। मुख्य अतिथि उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक कटियार के डीएसपीएम प्लांट के गेट पर मुख्य अभियंता संजीव कंसल, प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष अलका कंसल, पीजीटीआई के कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा, प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष निवेदिता बंजारा ने स्वागत किया। मड़वा संयंत्र के मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया, शशि कोसरिया, एचटीपीपी प्लांट के मुख्य अभियंता हेमंत सिंह व रूक्मिणी सिंह भी आनंद मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। गणेश पूजन और मंत्रोच्चार के बाद अतिथियों ने सेल्फी पाइंट पर तस्वीर ली। वहां केले के पत्तों और फूलों से बनी भगवान वेंकटेश की आकृति आकर्षण का केन्द्र रहा। सेल्फी पॉइंट पर ही दक्षिण भारतीय परंपरा के प्रतीक नारियल पानी, केले कटहल चिप्स, उन्नियप्पम, नारियल लड्डू और चावल से बने विभिन्न पकवानों का प्रदर्शन किया। आनंद मेला कार्यक्रम में बच्चों ने गेम्स स्टॉल लगाए गए। उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार ने कहा कि महिलाओं को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। जिम्मेदारी मिलने पर वे सब कुछ कर सकती हैं। आयोजन को सफल बनाने में प्रेरणा महिला मंडल की उपाध्यक्ष राजेश्वरी रावत, मालती जोशी, अनु सरना, रेशमी सेन चौधरी, विभा कुरनाल, सचिव पूनम भगत, कोषाध्यक्ष रश्मि साहू, सह-सचिव भारती खरे, रजनी अग्रवाल, खेल सचिव सीमा राजपूत, अनामिका गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव कादंबरी राणा व गीता पैकरा का सहयोग रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन बसंत राणा और प्रियंका पांडेय ने किया।


