जालंधर| गांव मुबारकपुर-कृष्णा नगर एन्क्लेव में गलत रजिस्ट्रियों के मामले में आज भी रिकॉर्ड चंडीगढ़ तलब किया गया है। इसे लेकर वीरवार को आरसी से लेकर जॉइंट एसआर की तरफ से सारा रिकॉर्ड मेंटेन किया गया। इससे पहले तहसीलदार-1 की तरफ से जो जांच रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजी गई थी, उस संबंध में आरसी जतिंदर कुमार और मुनीष को सब-रजिस्ट्रार दफ्तर में तलब किया गया, जहां जॉइंट एसआर दमनबीर सिंह ने उनसे जेडीए द्वारा जारी पत्र को लेकर पूछताछ की। गौर है कि जेडीए ने 27 अगस्त 2021 को पत्र जारी कर तहसीलदार और सब-रजिस्ट्रार-1 को मुबारकपुर कृष्णा नगर एन्क्लेव में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए थे, बावजूद पांच साल तक रजिस्ट्रियां होती रहीं।


