भास्कर न्यूज | अमृतसर घी मंडी और बाग रामानंद इलाके में पुलिस ने वीरवार रात को बी एंड बी होम स्टे में छापेमारी कर कुछ युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। थाना बी डिवीजन ने यह कार्रवाईलोगों की शिकायत और श्री हरमंदर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए की। दोनों एरिया श्री हरमंदर साहिब के करीब हैं, मगर धार्मिक स्थल के पास होने के बावजूद होटल और होम स्टे वाले यहां लड़के-लड़कियों को ठहराकर गलत काम करवाते हैं।


