पांचों बचपन के दोस्त, तस्करी के लिए ड्रग मनी से खरीदी लग्जरी गाड़ियों का करते थे इस्तेमाल ताकि शक न हो

अमृतसर | स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 40 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों की पहचान नरिंदर सिंह उर्फ नन्नी, सूरज, जैकब मसीह और अजय कुमार उर्फ रवि निवासी कोटइसे खां मोगा के रूप में हुई है। आरोपियों से 2 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। आरोपियों को वीरवार शाम अदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों ने हेरोइन की बड़ी खेप अपने हैंडलर के निर्देश पर पंजाब में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने के लिए प्राप्त की थी। सीआई टीम को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हेरोइन की खेप अमृतसर से रिसीव करके जा रहे हैं। इसी के आधार पर पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अमृतसर-तरनतारन हाईवे पर नाका लगाया और डीपीएस स्कूल अमृतसर के पास आरोपियों को खेप समेत काबू किया। वहीं एसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक की जांच में कई पाक तस्करों के नंबर मिले हैं जो इनके संपर्क में थे। मास्टरमांइड इनका 5वां साथी है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *