अमृतसर| पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर दुग्गल की अगुवाई में शिष्टमंडल ने सिविल सर्जन व जिला हैल्थ अधिकारी जसपाल सिंह के साथ बैठक की। इस मौके पर दुग्गल व अन्य सदस्यों ने सिविल सर्जन सतिंदर बजाज द्वारा कारोना काल तथा मौजूदा दौर में मरीजों व शहरवासियों के किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें विशेष तौर से सम्मानित भी किया। शिष्टमंडल ने सिविल सर्जन को आश्वासन दिया कि सरकारी अस्पतालों विशेषकर सिवल सर्जन कार्यालय मे किसी भी तरह की मेडिसन की आपात जरूरत पड़ेगी तो तत्काल दवाइयां मुहैया करवाई जाएंगी। बजाज ने आश्वासन दिया कि उक्त मेडिसन का पूरा सरकारी रिकार्ड़ भी रखा जाएगा। दुग्गल ने बजाज को एसोसिएशन की आगामी बैठक में पहुंचने का न्यौता भी दिया।


