भास्कर न्यूज | जालंधर अखिल विश्व गीता महामंडल के तत्वावधान में मकर-संक्रांति के अवसर पर हवन-यज्ञ करवाया गया श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर, न्यू बारादरी में करवाए गए हवन में पं. छीतर मल शर्मा ने मंत्रोच्चारण द्वारा पूजन करवाया। गीता महामंडल के संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा ने सभी को मकर-संक्रांति पर्व पर सभी के लिए शुभता की कामना की। इस अवसर पर पं. केवल कृष्ण शर्मा के जन्मदिवस पर सभी ने बधाई दी और उनके स्वास्थ्य की मंगलकामना की। श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने अक्षय पुण्य की प्राप्ति करवाने वाले तथा तीनों लोकों में भगवान सूर्य नारायण के उत्तरायण में प्रवेश करने की प्रकाशमयी स्थिति के पर्व मकर-संक्रांति की संपूर्ण देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अशोक शर्मा, कमलजीत मल्होत्रा, प्रवीण कोहली, गुलशन सभ्रवाल, सुनील शर्मा, संजीवन डडवाल, गुरबचन सिंह, चेतन वालिया, यश पहलवान व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


